फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused teacher released from jail, departmental inquiry intensified

Noida News: आरोपी शिक्षक जेल से रिहा, विभागीय जांच तेज

Fri, 10 Oct 2025 12:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 10 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Accused teacher released from jail, departmental inquiry intensified
सीतापुर। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह की बेल्ट से पिटाई करने के आरोपी शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा बृहस्पतिवार को जेल से छूट गए। जेल से बाहर आने के बाद अब उनके खिलाफ विभागीय जांच रफ्तार पकड़ेगी। बीएसए ने शिक्षक को निलंबित करने के बाद पूरे मामले की जांच बीईओ रमाकांत मौर्या को सौंपी है। अब वह आरोप पत्र देकर जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा की बृहस्पतिवार सुबह जेल से रिहाई हो गई। इसके साथ ही अब विभागीय जांच भी तेज हो गई है। निलंबन मामले की जांच बीईओ रमाकांत मौर्या को दी गई है। अब वह शिक्षक को पहले आरोप पत्र देंगे। इस पत्र का शिक्षक जवाब देंगे। उसके बाद साक्ष्यों के आधार पर इन पर दंड तय किया जाएगा। अगर लघु दंड दिया जाएगा तो इनका स्कूल बदल सकता है। साथ ही अगर जांच में शिक्षक अपना बचाव नहीं कर पाते है तो इन्हें प्रधानाध्यापक से सहायक अध्यापक बनाया जा सकता है। साथ ही वेतन वृद्धियां वापस ली जा सकती है। हालांकि अब यह जांच पर निर्भर होगा। शिक्षक पर कौन सी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया बीईओ को जल्द जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


संगठन दिलाएगा न्याय
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के जिला मंत्री आराध्य शुक्ल ने कहा कि शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा को संयम बनाए रखें। राजनीतिक लोगों के चंगुल से बचें। संगठन पर भरोसा रखें। संगठन पूरे मामले में उन्हें न्याय दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द हो बहाली
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री हंसराज वर्मा ने कहा कि हम लोग जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हैं। हम लोगों ने जो मांग रखी थी। उसे समय रहते पूरा किया। न्यायालय पर पूरा भरोसा है। जिला प्रशासन ने बृजेंद्र को जल्द बहाल करने का वादा किया था। प्रशासन उस वादे को भी अतिशीघ्र पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed