फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of threatening an elderly couple by brandishing a pistol.

Noida News: पिस्टल दिखाकर बुजुर्ग दंपती को धमकाने का आरोप

Sun, 07 Jun 2026 07:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of threatening an elderly couple by brandishing a pistol.
पिस्टल दिखाकर बुजुर्ग दंपती को धमकाने का आरोप
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने दंपती के मोबाइल भी छीने
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अल्फा-2 सेक्टर निवासी बुजुर्ग दंपती ने जैतपुर निवासी युवक पर घर में घुसकर पिस्टल के बल पर धमकाने, मारपीट, मोबाइल छीनने और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बीटा-2 कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित जयदेव शर्मा की शिकायत के अनुसार 10 मई 2026 की रात आरोपी युवक उनके घर पहुंचा। घर आते ही उसने परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान उसने उनकी पत्नी दीपा शर्मा के साथ भी दुर्व्यवहार किया और पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने दंपती के मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद पिस्टल निकालकर जयदेव शर्मा के सीने पर तान दी। उन्हें और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। युवक ने कहा कि वह उनके बेटे को भी खत्म कर देगा। युवक ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़ लिया और बिजली के बोर्ड वायरिंग में तोड़फोड़ की। इस घटना में करीब 40 हजार रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। उनका पुत्र अपनी पत्नी से अलग रह रहा है जबकि पुत्रवधू पिछले चार वर्षों से बिना तलाक लिए आरोपी युवक के साथ रह रही है। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed