{"_id":"660c51d3dd423179f50e2ee4","slug":"accused-of-murdering-salesman-injured-in-police-encounter-grnoida-news-c-23-1-noi1091-29044-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेल्समैन की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेल्समैन की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन
सेल्समैन की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
न्यू हैबतपुर गांव में शराब नहीं देने पर मारी थी गाेली
एटीएस गोलचक्कर के पास भिड़ंत, दो अन्य की तलाश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। न्यू हैबतपुर गांव में शराब की दुकान के सेल्समैन हरिओम नागर की हत्या के आरोपी की एटीएस गोलचक्कर के पास बिसरख पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से बुलंदशहर के मुड़ी बकापुर गांव निवासी अतुल घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के पास से तमंचा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार सूचना मिली कि अतुल ग्रेनो वेस्ट में छिपा हुआ है और वह कहीं भागने की फिराक में है। इस पर एटीएस गोलचक्कर के पास टीम लगाई गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट की लगी बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से अतुल घायल हो गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कुछ दोस्तों के साथ फाइनेंस की गाड़ियों की रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता है। शनिवार को वह दो दोस्तों के साथ शराब खरीदने के लिए न्यू हैबतपुर के ठेके पर पहुंचा। उसने सेल्समैन से शराब मांगी थी, लेकिन हरिओम पंवार ने दुकान बंद होने के बाद शराब देने से इन्कार कर दिया था। इस गुस्सा आने पर सेल्समैन को गोली मार सभी भाग गए। बिसरख कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में शामिल दो अन्य आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होंगे।