फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of killing brother-in-law arrested from Begumpur

Noida News: साले की हत्या का आरोपी बेगमपुर से गिरफ्तार

Sat, 06 May 2023 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing brother-in-law arrested from Begumpur
साले की हत्या करने वाला आरोपी बेगमपुर से गिरफ्तार
विज्ञापन

-पत्नी से झगड़ा करने पर साला करता था पिटाई, इसी का लिया बदला
-पुलिसकर्मियों ने कपड़े पर खून का धब्बा देखकर आरोपी को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में शुक्रवार को साले विकास की हत्या कर फरार हुए जीजा पंकज उर्फ गोलू (30) को बेगमपुर थाना पुलिस ने सेक्टर-32 रोड पर काली माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पत्नी से झगड़ा होने पर साला उसकी अक्सर पिटाई कर देता था। जिसका बदला लेने के लिए उसने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी के कब्जे से खून से सना कपड़े और बाइक बरामद की है।
बेगमपुर थाने में तैनात हवलदार जगप्रवेश और अन्य पुलिसकर्मी शनिवार तड़के सेक्टर-32 रोड पर गश्त कर रहे थे। उन लोगों ने काली माता मंदिर के पास बाइक से घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। उसके कपड़े खून से सने थे। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खुबराम पार्क निवासी पंकज बताया, लेकिन वह खून के धब्बे को लेकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने शुक्रवार की घटना उगल दी। इसके बाद बेगमपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए नांगलोई थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि उसने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह किया है। पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी से अक्सर कहासुनी होती थी। पत्नी के कहने पर ही साला विकास उसके घर आता था और उसके साथ गाली गलौज और मारपीट करता था। उससे बदला लेने के लिए दो दिन पहले ही बनिया की दुकान से उसने चाकू खरीदा, फिर 5 मई को करीब 12:15 बजे वह अपनी बाइक से पड़ोस में ससुराल गया और साले विकास को बाजार ले जाने के बहाने नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास पार्क में ले गया। वहां विकास पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
खून के कपड़े साफ करने की कोशिश की:
वारदात के बाद आरोपी नांगलोई रेलवे स्टेशन पर खून से सने हाथ और कपड़ों को पानी से साफ करने लगा। लेकिन वहां मौजूद लोग उसे घूरने लगे, जिससे वह घबरा गया और वहां चाकू फेंककर भाग गया। वह दिन भर इधर से उधर घूमता रहा और छिपने की कोशिश करता रहा। वहीं पकड़े जाने के बाद भी आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। कपड़ों पर खून लगने का कारण पूछने पर पहले तो उसने बाइक से गिरकर चोटिल होने की बात कह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed