{"_id":"5f907b8a8ebc3e9bb452649e","slug":"accused-of-indian-bank-robbery-arrested-in-police-encounter-grnoida-news-noi543934826","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन बैंक लूट में शामिल बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन बैंक लूट में शामिल बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में इंडियन बैंक में लूट के आरोपी से बरामद रकम।
- फोटो : Grnoida
इंडियन बैंक लूट में शामिल बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। सिग्मा-3 सेक्टर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस की इंडियन बैंक में लूट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि, उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान अमित निवासी ग्राम खेड़ी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से बैंक से लूट गई रकम में से एक लाख एक हजार रुपयों के साथ 58 हजार के नकली नोट, नोट छापने वाली मशीन, पिस्टल और बैंक लूट में प्रयोग की गई लाल रंग की बाइक बरामद की है।
डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीटा-टू थाना पुलिस बुधवार रात करीब आठ बजे सेक्टर सिग्मा-थ्री के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। युवकों की गतिविधि पर संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से अमित घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सेक्टर पी-टू स्थित इंडियन बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट में अमित शामिल था। पूछताछ में अमित ने बताया है कि उसने अपने साथी देवराज उर्फ चीता, पिंकी व तीन अन्य के साथ बैंक में लूटपाट की थी। वारदात अंजाम देने के बाद सभी अलग-अलग स्थानों पर छिप गए थे। वारदात में दो मोटरसाइकिल सवार पांच बदमाश शामिल थे। इनमें से तीन बैंक के अंदर गए थे, जबकि दो बाहर मौजूद थे।
नंबर प्लेट से हुई बदमाशों की पहचान
डीसीपी ने बताया कि इंडियन बैंक में लूट करने आए बदमाशों की बाइक की नंबर प्लेट गिर गई थी। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई कि नंबर प्लेट उसी मोटरसाइकिल की है, जिससे बदमाश बैंक पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि अमित से बरामद और सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाली बाइक की नंबर प्लेट का मिलान कराया गया। इससे पता चला कि अमित भी बैंक लूट में शामिल था। उन्होंने बताया कि अमित केरल निवासी साथी विशाल के साथ नकली नोट के काले कारोबार में लंबे समय से लिप्त है। नकली छापने और चलाने के मामले में वह वर्ष 2004 में जेल भी गया था। उस पर कई आपराधिक मामले चल रहे हैं।