फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of giving VIP treatment to Tusyana land scam accused

Noida News: तुस्याना भूमि घोटाले के आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट का आरोप, वीडियो वायरल

Mon, 17 Apr 2023 10:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Accused of giving VIP treatment to Tusyana land scam accused
तुस्याना भूमि घोटाले के आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन


- आरोपी कैलाश भाटी के वकील ने वायरल करने वालों पर लगाया दो करोड़ रुपये मांगने का आरोप
- भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी नरेंद्र भाटी के भाई व ग्रेनो प्राधिकरण के पूर्व प्रबंधक है कैलाश भाटी


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। तुस्याना भूमि घोटाले के आरोपी कैलाश भाटी का जिम्स अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कैलाश को वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाया गया है। दो मार्च को बीमार होने पर कैलाश को जिम्स में भर्ती कराया गया था और सुरक्षा में छह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। मामले में जेल प्रशासन ने जांच शुरू की है। जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। उधर, कैलाश के अधिवक्ता सूर्यप्रताप सिंह ने वीडियो वायरल करने वालों पर दो करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए कासना थाने से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की है।
कैलाश भाटी को एसआईटी ने तुस्याना भूमि घोटाले के मामले में नवंबर 2022 में गिरफ्तार कर लुकसर स्थित जिला कारागार में भेजा था। उसकी जमानत याचिका भी हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है। अब, कैलाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमेें आरोप लगाया गया है कि कैलाश को जिम्स में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। उन्हें एसी रूम में रखा गया है। उनको मोबाइल और कोल्डड्रिंक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और परिवार के लोग भी उनसे मिल रहे हैं। कैलाश भाटी भाजपा के एमएलसी नरेंद्र भाटी के भाई है।
विज्ञापन

---
जेल प्रशासन के पत्र पर गए थे परिजन
कैलाश भाटी के अधिवक्ता सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि वह कानूनी मशविरे के लिए कैलाश से मिलने गए थे। कैलाश के परिजन को जेल प्रशासन की ओर से अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी देते हुए देखभाल के लिए जिम्स में उपलब्ध होने के लिए पत्र भेजा गया था। जो व्यक्ति मोबाइल पर बात करता हुआ घूम रहा है। वो पुराना वीडियो है। इस मामले में मंगलवार को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
जिम्स प्रशासन को कई बार भेजा पत्र
कैलाश को 16 नवंबर को जेल लाया गया था। तबीयत खराब होने पर उसे जिम्स भेजा गया था। चिकित्सकों ने इलाज के लिए उसे भर्ती किया। जिम्स प्रशासन को इस संबंध में कई बार पत्र भेजकर कैलाश को वापस जेल भेजने के लिए भी लिखा गया था। छह पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए बंदी के साथ भेजे गए थे। उनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट आलाधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की जाएगी। - अरुण प्रताप सिंह, जेल अधीक्षक, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed