फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of attacking neighbor, case registered

Noida News: पड़ोसी पर हमले का आरोप, केस दर्ज

Sat, 01 Nov 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Accused of attacking neighbor, case registered
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में किरायेदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जीडीए कॉलोनी गाजियाबाद निवासी मुकेश कुमार का कहना है कि उनका भांजा विक्की कुमार पहले एकलव्य में किराये पर रहता था। वह हाल ही में पटेल नगर थर्ड में शिफ्ट हुआ था। गुरुवार को वह अपना बचा हुआ सामान लेने के लिए पुराने कमरे पर गया। सामान पैक करने के बाद वह अपने दोस्त राधे के साथ कमरे में गाने सुन रहा था। इस दौरान नीचे के तल पर रहने वाले किरायेदार रितिक की पत्नी ने तेज आवाज में गाना बजाने पर आपत्ति जताई। विक्की ने तत्काल गाना बंद कर दिया। कुछ देर बाद रितिक अपने साथी प्रदीप के साथ पहुंचा और विक्की से गाली-गलौज करने लगा। दोनों ने विक्की पर हमला कर दिया और किसी ठोस वस्तु से उसके सिर पर वार किया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की ओर से पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed