फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accused has been taken into custody by police who attacked Seema Haider

Seema Haider: कौन है सीमा हैदर पर हमला करने वाला? तीन-चार थप्पड़ मारे, गला दबाने की कोशिश; परिजनों ने पकड़ा

Sat, 03 May 2025 10:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 May 2025 10:20 PM IST
सार

सीमा हैदर पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि पहले से संवेदनशील माने जा रहे सीमा हैदर के घर की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई।

विज्ञापन
accused has been taken into custody by police who attacked Seema Haider
सीमा हैदर और आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम करीब 7 बजे एक युवक सीमा हैदर के घर में घुस गया और उस पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले घर के मुख्य दरवाजे पर जोर-जोर से पैर मारे और फिर अंदर घुसते ही सीमा हैदर का गला दबाने लगा।

विज्ञापन


इसी दौरान उसने सीमा को तीन-चार थप्पड़ भी मारे। अचानक हुई इस घटना से सीमा हैदर घबरा गई और शोर मचा दिया। शोर सुनते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे और हमलावर युवक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सीमा हैदर ने तुरंत मोबाइल के जरिए कोतवाली रबूपुरा और पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान तेजस झानी पुत्र जयेंद्र भाई निवासी टीबी हॉस्पिटल के पास जिला सुरेंद्रनगर गुजरात के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ट्रेन से दिल्ली आया और वहां से किसी तरह रबूपुरा पहुंचा। प्रथम दृष्टया उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।



घटना के बाद यह सवाल भी उठने लगे हैं कि पहले से संवेदनशील माने जा रहे सीमा हैदर के घर की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। पहलगाम की घटना के बाद से ही सीमा हैदर की सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की बात कही जा रही थी।


एसीपी सार्थक सेंगर ने बताया कि युवक से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने परिजन को सूचित किया है। युवक ने पूछताछ में कहा है कि सीमा ने उसके ऊपर काला जादू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Seema Viral Video: सीमा हैदर नहीं सीमा मीणा बोलो, जब रिपोर्टर पर भड़क गए वकील एपी सिंह; देखें वीडियो


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed