{"_id":"695bf3db87a45507b205e75a","slug":"accused-artisan-who-made-rotis-by-spitting-in-the-hotel-was-arrested-2026-01-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होटल में थूक लगाकर बन रही थी रोटी: कारीगर गिरफ्तार, सुरक्षा के लिहाज से होटल करा दिया बंद, लोगों में था आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में थूक लगाकर बन रही थी रोटी: कारीगर गिरफ्तार, सुरक्षा के लिहाज से होटल करा दिया बंद, लोगों में था आक्रोश
Mon, 05 Jan 2026 10:55 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (नोएडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (नोएडा)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:55 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में बिलासपुर कस्बे में स्थित एक होटल का कारीगर थूक लगाकर रोटी बनाते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दनकौर के बिलासपुर कस्बे में स्थित एक होटल पर तैनात एक कारीगर द्वारा थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके चलते स्थानीय लोगों में आरोपी के खिलाफ काफी रोष देखा जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कारीगर को सोमवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में बिलासपुर कस्बे में स्थित एक होटल का कारीगर थूक लगाकर रोटी बनाते हुए दिख रहा है। बताया जाता है कि वहां से होकर निकल रहे कुछ लोगों ने जब उसको देखा तो वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी कारीगर इस्तकार निवासी जारचा को होटल पर पहुंचकर सोमवार को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद फिलहाल एहतियात के तौर पर होटल को बंद करा दिया गया है। साथ ही लोगों से इस मामले में शांति बनाए रखने की भी अपील की गई है।