फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused arrested with 90 bags of fake fertilizer

नकली खाद के 90 कट्टों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Nov 2021 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 90 bags of fake fertilizer
Accused arrested with 90 bags of fake fertilizer
तावडू। नूंह जिले में भी अब नकली खाद बेचने वाले सक्रिय हो गए हैं। शनिवार देर शाम पुलिस ने सदर थाना तावडू इलाके के गांव खरखड़ी में नकली खाद तैयार कर बेचने की तैयारी कर रहे एक आरोपी को मशीन और सामग्री के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के कब्जे से नकली खाद के 90 कट्टे बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान
विज्ञापन

मौसम निवासी गांव दोहा थाना फिरोजुपर झिरका के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंधू तावडू ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए शनिवार शाम पुलिस तावडू-सोहना रोड पर पढे़नी केएमपी पुल के निकट मौजूद थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली थी की मौसम पुत्र खुर्शीद निवासी गांव दोहा थाना फिरोजुपर झिरका नकली खाद बेचने का धंधा करता है। आरोपी गांव खरखड़ी के निकट मुबीन के खेत में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नकली खाद तैयार कर बेचने की फिराक में है। जिसे मौके पर खाद बनाने की सामग्री व खाद सहित काबू किया जा सकता है। सुरेंद्र सिंधू के मुताबिक, टीम ने जब मौके पर दबिश दी तो आरोपी खाद के कट्टे की मशीन से सिलाई कर रहा था, जो पुलिस टीम को देख कर भागने लगा। लेकिन, पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस टीम ने मौके से नकली खाद के 90 कट्टे व खाद तैयार करने की सामग्री, उपकरणों को जब्त किया है। पुलिस ने कृषि विभाग के एसडीओ अजीत सिंह नूंह को खाद पकड़ने की सूचना देकर अवगत कराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में खाद की कमी को लेकर नूंह के किसान खासे परेशान हैं। खाद की कमी की आड़ में माफियाओं द्वारा नकली खाद तैयार कर भोले-भाले किसानों को बेचा जा रहा है। गत 28 अक्टूबर को भी जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल में एक पिकअप वाहन में नकली डीएपी खाद भरकर किसानों को बेचे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। उस दौरान पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 70 डीएपी खाद के कट्टे से भरी पिकअप वाहन एवं इस खाद को धोखाधड़ीपूर्वक किसानों को बेचने के मामले में एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा था।

जांच के लिए भेजा जाएगा सैंपल
सीआईए इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंधू ने बताया कि नकली खाद के साथ पकड़े गए आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही साफ हो पायेगा कि इस गिरोह का सरगना कौन है। वहीं, कृषि उपमंडल अधिकारी अजित सिंह का कहना है की प्राथमिक दृष्टि से खाद के कटे नकली लग रहे हैं। सोमवार को कार्यदिवस पर सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed