फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused arrested for knife attack on children and a youth.

Noida News: बच्चों और युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2026 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for knife attack on children and a youth.
बच्चों और युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। कुलेसरा गांव में दो बच्चों और युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में आरोपी को ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गोधा अलीगढ़ निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है।

आरोपी अवसाद से ग्रसित है। उसका इलाज चल रहा है। वर्तमान में वह कुलेसरा गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रहता है। मुल्ला कॉलोनी निवासी सोनू त्यागी ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुस्ता रोड स्थित सरकारी स्कूल के पास मौजूद थे। तभी संजय कुमार वहां पहुंचा और चाकू से गले पर वार कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगा लेकिन इस दौरान उसने उसी मकान में रहने वाले सात वर्षीय कीर्तिक और नौ वर्षीय मिलन पर भी चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी संजय कुमार ने स्वयं अपने गले पर भी चाकू मार लिया, जिससे वह भी घायल हो गया था। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी की शादी हो चुकी है। वह पहले किसी कंपनी में नौकरी करता था। नौकरी जाने के बाद वह अवसाद से ग्रसित हो गया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed