फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accusation of usurping property by creating a forged legal heir certificate.

Noida News: फर्जी वारिसान प्रमाणपत्र बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप

Sun, 14 Jun 2026 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Accusation of usurping property by creating a forged legal heir certificate.
फर्जी वारिसान प्रमाणपत्र बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गांव जुनपत निवासी युवक ने फर्जी वारिसान प्रमाणपत्र से संपत्ति हड़पने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
गांव जुनपत निवासी वंश ने बताया कि उसके दादा जगमाल की कृषि भूमि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित की गई थी। इसके बदले परिवार को आवासीय भूखंड आवंटित होना था। दादा की मृत्यु के बाद उनके इकलौते को वैध उत्तराधिकारी माना गया और प्रशासन द्वारा वारिसान प्रमाणपत्र भी जारी किया गया था। पिता सुखपाल की मृत्यु के बाद वह उनका एकमात्र उत्तराधिकारी बना। वर्ष 2017 में उपजिलाधिकारी दादरी द्वारा उसके पक्ष में वारिसान प्रमाणपत्र भी जारी किया गया। इसके बाद वह अपने हिस्से के आवासीय भूखंड की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचा। वहां उसे जानकारी मिली कि उसके नाम आवंटित होने वाले भूखंड पर एक महिला ने स्वयं को उसके पिता की पत्नी बताते हुए आपत्ति लगा रखी है।
विज्ञापन

बुलंदशहर निवासी कुसुम और गौतमबुद्ध नगर निवासी नेत्रपाल ने आपसी साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर वर्ष 2022 में वारिसान प्रमाणपत्र बनवा लिया। कुसुम कभी भी उसके पिता की पत्नी नहीं रही। उसने आरोप लगाया कि कुसुम की शादी पहले से ही सतवीर नामक व्यक्ति से हुई थी और वह आज भी उसकी कानूनी पत्नी है। 29 अप्रैल 2026 को वह गांव जैतपुर जा रहा था। रास्ते में कुसुम, नेत्रपाल और दो-तीन अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा उसका मोबाइल फोन छीन लिया। नेत्रपाल ने तमंचा निकालकर उस पर जान से मारने की नीयत से फायर भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed