Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   accident in highway

Noida News: 60 यात्रियों को लेकर जा रही डबल डेकर बस पलटी, 14 घायल

Wed, 26 Nov 2025 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
accident in highway
- यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, दिल्ली से बनारस जा रही थी बस
विज्ञापन

- हादसे के बाद करीब 1 घंटे एक्सप्रेसवे पर यातायात रहा बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दिल्ली से बनारस जा रही एक निजी डबल डेकर बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। बस में करीब 60 यात्री और छत पर समान लदा हुआ था। बताया जा रहा है कि समान अधिक होने के कारण ही बस असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में 14 सवारियों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती कराया है, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दिल्ली से एक निजी डबल डेकर बस करीब 60 सवारियों को लेकर बनारस के लिए जा रही थी। रात करीब 12:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से करीब 12.5 किमी पर बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। बस में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठी हुई थीं। साथ ही बस की छत पर काफी सामान भी रखा हुआ था। जिसके चलते बस का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। गनीमत रही कि बस एक्सप्रेसवे से नीचे नहीं गिरी। वरना हादसा और भयानक हो सकता था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में ओवरलोडिंग की पुष्टि हुई है। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। हादसे में आदर्श पांडे, सुप्रिया, अरिभा, नसरीन बानो, विनय, विनोद, महेंद्र, अशोक, सचिन, मनोज, शशि, कामरा और सक्षम समेत 14 सवारी घायल हुई हैं, जबकि अन्य को सामान्य चोटें आई हैं। सभी सवारियां दिल्ली से बनारस समेत कई जगहों के लिए जा रही थी। पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को वाहन में न बैठने दें। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed