फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ABVP's victory is the voice of the youth of the country: Sachdeva

एबीवीपी की जीत युवा देश की आवाज : सचदेवा

Fri, 19 Sep 2025 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
ABVP's victory is the voice of the youth of the country: Sachdeva
नई दिल्ली। डूसू चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जीत पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी की ऐतिहासिक विजय सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं बल्कि छात्र समुदाय के भीतर राष्ट्रवादी विचारधारा, सेवा भाव, संगठनात्मक शक्ति और गतिशील नेतृत्व के प्रति गहरी आस्था व विश्वास का प्रमाण है। ये जीत युवा देश की आवाज है।
विज्ञापन

इस जीत के पीछे एबीवीपी के अनगिनत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, अनुशासन और समर्पण है। उन्होंने कैंपस में छात्र-छात्राओं को राष्ट्र और समाजहित से जोड़ने का काम किया है। यही कार्यशैली आज युवाओं को प्रेरित कर रही है और आने वाले कल के भारत को मजबूत बना रही है। प्रदेश भाजपा और एबीवीपी का रिश्ता लंबे समय से रहा है। भाजपा के अधिकांश पदाधिकारी कभी न कभी एबीवीपी से जुड़े रहे हैं और संगठन को राजनीतिक गुरुकुल की तरह मानते हैं। इस बार की जीत इसलिए और भी अहम है क्योंकि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी एबीवीपी और डूसू की ही राजनीतिक उपज रही हैं। यह विजय युवा भारत की आवाज है। एक ऐसी आवाज जो विश्वास, ऊर्जा और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने की प्रतिबद्धता से भरी हुई है। एबीवीपी की यह जीत साबित करती है कि राष्ट्रवादी सोच और छात्र शक्ति मिलकर देश को नई दिशा दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed