फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP's discussion campaign on Rewari begins, workers will go among the people

Noida News: आप का रेवड़ी पर चर्चा अभियान शुरू, लोगों के बीच जाएंगे कार्यकर्ता

Fri, 22 Nov 2024 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
AAP's discussion campaign on Rewari begins, workers will go among the people
केजरीवाल ने कहा- 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक 65 हजार बैठकें कर जनता से मुफ्त की रेवड़ी पर चर्चा होगी
विज्ञापन

बहुत जल्द सातवीं रेवड़ी आएगी, महिलाओं के खाते हर माह एक हजार रुपये डालने की शुरुआत होगी


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को रेवड़ी पर चर्चा अभियान शुरू किया। इसके तहत पार्टी दिल्ली सरकार की मुफ्त की 6 रेवड़ियों के बारे में लोगों को बताएगी। साथ ही, 24 घंटे बिजली, पानी, शिक्षा, सरकारी अस्पतालों में इलाज, महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा व बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा पर चर्चा करेगी। इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि कोई और पार्टी आई तो ये छह रेवड़ियां बंद हो जाएंगी। इस दौरान केजरीवाल ने छह रेवड़ियों का पोस्टर भी जारी किया। यह कैंपेन 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा।
इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि जनता का पैसा है तो उस पर पहला हक भी जनता का है। अब जल्द सातवीं रेवड़ी भी आने वाली है। इसमें महिलाओं के खाते में हर माह 1000 रुपये डाले जाएंगे। रेवड़ी चर्चा अभियान के तहत दिल्ली के हर गली-मोहल्ले और सोसाइटी में 65 हजार बैठकें की जाएंगी। इनमें आप कार्यकर्ता, मंडल अधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अधिकारी, बूथ अध्यक्ष और उनकी टीम व पदाधिकारी जनता के बीच में जाएंगे। उनसे बात करेंगे और पंप्लेट बांटेंगे। अभियान का पहला चरण सोमवार से शुरू होगा।
विज्ञापन

भाजपा कह रही है कि यह 6 मुफ्त की रेवड़ियां बंद होनी चाहिए। अगर सत्ता में भाजपा आई तो सुविधाएं बंद कर देगी। 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है। इनमें एक में भी दिल्ली में दी जा रही रेवड़ी नहीं है। दिल्ली सरकार ने बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, सड़कें, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट, सीवर और पानी समेत कई काम किए, लेकिन इनकी बाकी आधी सरकार ने 10 साल में दिल्ली में क्या काम किया। केवल रोड़े अटकाए, इसके अलावा कुछ नहीं किया। भाजपा के एक नेता कह रहे थे कि उन्हें वोट दो। वो सारे काम करेंगे जो केजरीवाल कर रहे हैं। अगर इन्हें केजरीवाल वाले ही काम करने हैं तो जनता फिर केजरीवाल को ही लाएगी। दिल्ली सरकार ने कच्ची कॉलोनियों में सड़क, सीवर, पानी समेत ढेरों काम किए हैं। कच्ची कॉलोनियों में 10 हजार किलोमीटर सड़कें व गलियां बनवाई हैं। 6800 किलोमीटर की सीवर और पानी की पाइपलाइन डलवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने जो काम किया, जनता के बीच में है : सिसोदिया

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनाव का वक्त है और जनता के बीच जाना है। दिल्ली सरकार ने जो काम किए, वह जनता के बीच में हैं। लोग इज्जत की जिंदगी जीना चाहते हैं। सरकार में आकर काम करने का मौका मिला तो सबसे पहले लोगों की इसी जरूरत पर काम किया। दिल्ली सरकार यह सब कर पाई, लेकिन बाकी कोई सरकार नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article