फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP will hold a rally against the ordinance

Noida News: अध्यादेश के खिलाफ महारैली करेगी आप

Sat, 20 May 2023 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
AAP will hold a rally against the ordinance
मुख्यमंत्री ने कहा, अध्यादेश गैर-कानूनी, असंवैधानिक व जनतंत्र के खिलाफ,
विज्ञापन

राज्यसभा में विपक्ष से मांगेंगे समर्थन, दिल्ली के घर-घर तक पहुंचाएंगे संदेश
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि सेवा विभाग से जुड़े मामले में केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क से संसद तक विरोध दर्ज करेगी। घर-घर तक अपनी बात पहुंचाने के साथ दिल्ली में महारैली की जाएगी। वहीं, राज्यसभा में इसे पास नहीं होने देने के लिए विपक्ष का भी समर्थन मांगा जाएगा। जुलाई में सुप्रीम कोर्ट के खुलने पर अध्यादेश की वैधता को चुनौती दी जाएगी। अध्यादेश गैरकाूननी, असंवैधानिक व जनतंत्र के खिलाफ है। खुद केजरीवाल बहुत छोटी चीज है, सबसे बड़ी दिल्ली की जनता है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता बहुत नाराज है। इस बार सात में से एक भी लोकसभा सीट नहीं देगी। केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को खत्म कर दिया। यह देश के लोकतंत्र, सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली की दो करोड़ जनता के साथ मजाक है। यह अध्यादेश कोर्ट में पांच मिनट भी नहीं टिकेगा, इसीलिए शुक्रवार को जैसे ही सुप्रीम कोर्ट छुट्टियों के लिए बंद हुआ, वैसे ही केंद्र ने अध्यादेश लाकर फैसले को पलट दिया। ये पहले दिन से ही अध्यादेश लाने की तैयारी में थे। इस वजह से पहले तीन दिन सेवा सचिव और फिर मुख्य सचिव गायब हो गए। तीन दिन बाद सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक हुई तो दो दिन उपराज्यपाल प्रस्ताव लेकर बैठ गए। भाजपा ने दिल्ली की जनता को तमाचा मारा है। उसने बता दिया है कि जनता चाहे जिसे चुन ले, भाजपा वाले उसे काम नहीं करने देंगे। आप इसके खिलाफ दिल्ली में महारैली करेगी। राज्यसभा में इसे पास होने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने विपक्ष से समर्थन भी मांगने की बात कही।
विज्ञापन

...ताे वापस लिया जाएगा अध्यादेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर कर दी है। जब इन्होंने अध्यादेश लाकर पूरे फैसले को खत्म कर दिया तो इसका क्या मतलब रह गया। जब कोई फैसला ही नहीं बचा है तो उसकी समीक्षा कैसे हो सकती है। इसका मतलब तभी रहेगा, जब उसकी सुनवाई से पहले अध्यादेश को वापस लिया जाएगा। अध्यादेश से साबित हो गया है कि लड़ाई अब केंद्र बनाम सुप्रीम कोर्ट बन गई है। एक जुलाई को जब सुप्रीम कोर्ट खुलेगा तो दिल्ली सरकार अदालत में अध्यादेश को चुनौती देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



काम करने से रोक रही केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दो बार विधानसभा और एक बार एमसीडी के अंदर प्रचंड बहुमत मिला, लेकिन केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को काम करने से रोक रही है। हमारे शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री को जेल में डाल दिया, ताकि स्कूल और अस्पताल न बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed