फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP targeted BJP over clean chit to Jain

Noida News: जैन को क्लीन चिट पर आप ने भाजपा पर साधा निशाना

Mon, 04 Aug 2025 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
AAP targeted BJP over clean chit to Jain
नई दिल्ली। पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार के एक मामले में राहत मिलने पर आम आदमी पार्टी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम पर सारे केस झूठे थे। समय के साथ सबकी सच्चाई सामने आ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब चाहा केस बना दिया, जब मन किया जेल भेज दिया और अब मन किया तो क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी गई। क्या ये न्याय है। उन्होंने पूछा कि जिन नेताओं के कहने पर ये झूठे केस दर्ज हुए, क्या उन्हें जेल नहीं भेजा जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस केस में आठ साल बाद सच्चाई सामने आई है। केंद्र सरकार और एलजी ने जानबूझकर आप के मंत्रियों को झूठे केसों में फंसाया ताकि दिल्ली सरकार के काम रोके जा सकें। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा का मकसद केवल आप सरकार की छवि को खराब करना था।ये पूरी साजिश थी। उन्होंने कहा कि भाजपा और एलजी ने मिलकर दिल्ली सरकार को बदनाम करने के लिए सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग किया, लेकिन अब अदालतें सच्चाई को स्वीकार कर रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed