फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP releases list of MCD by-election candidates

Noida News: आप ने जारी की एमसीडी उपचुनाव उम्मीदवारों की सूची

Sun, 09 Nov 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
AAP releases list of MCD by-election candidates
तीन पूर्व पार्षद और एक पूर्व पार्षद की पत्नी को मिला मौका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने पुराने और नए चेहरों का संतुलन साधने की कोशिश की है। खास बात यह है कि आप ने तीन पूर्व पार्षदों और एक पूर्व पार्षद की पत्नी को टिकट दिया है।

मुंडका वार्ड से फिर अनिल लाकड़ा को टिकट दिया गया है। वे वर्ष 2017 में इस वार्ड से आप के टिकट पर चुनाव जीते थे लेकिन वर्ष 2022 में हार गए थे। चांदनी चौक वार्ड से हर्ष शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। वर्ष 2012 में वह कश्मीरी गेट वार्ड से कांग्रेस के पार्षद चुने गए थे। इस वार्ड से वर्ष 2007 में उनकी पत्नी उमा शर्मा भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीती थी। विनोद नगर वार्ड में गीता रावत को उम्मीदवार बनाया गया है। वर्ष 2022 में गीता को टिकट नहीं दिया गया था। वहीं, गीता की उम्मीदवारी पर भाजपा प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि गीता रिश्वतखोरी में गिरफ्तार हो चुकी हैं। आप ने दिल्ली वालों को हतप्रभ कर दिया है। इधर, अशोक नगर वार्ड से पूर्व पार्षद विकास गोयल की पत्नी सीमा को उम्मीदवार बनाया गया है। इस वार्ड से वर्ष 2022 में आप 156 वोट से हारी थी। इस बार उसने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। इसी तरह 389 वोट से हारे संगम विहार ए में भी उम्मीदवार बदल दिया गया है। इस वार्ड में अनुज शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। दक्षिणपुरी में राम स्वरूप कनोजिया, ग्रेटर कैलाश में ईशना गुप्ता, शालीमार बाग बी में बबिता अहलावत, चांदनी महल में मुद्दासिर उस्मान कुरैशी, द्वारका बी में राजबाला सहरावत, नारायणा में राजन अरोड़ा व दिचाऊं कलां से नीतू केशव चौहान चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed