फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP is confusing the corporation workers and the public: Raja Iqbal

निगम कर्मियों व जनता को भ्रमित कर रही है आप : राजा इकबाल

Tue, 04 Jul 2023 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
AAP is confusing the corporation workers and the public: Raja Iqbal
संपत्तिकर के रूप में 1113 करोड़ रुपये अर्जित करने के बाद भी कर्मचारियों का वेतन बकाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी में नेता विपक्ष व भाजपा नेता राजा इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि आप एमसीडी कर्मचारियों व लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि पहली तिमाही में संपत्तिकर के रूप में 1113 करोड़ रुपये अर्जित करने के बाद भी कर्मचारियों व अधिकारियों का वेतन बकाया है। उन्होंने महापौर शैली ओबरॉय के समय पर कर्मचारियों को वेतन दिए जाने के दावे का फर्जी करार दिया।

राजा इकबाल सिंह ने महापौर से पूछा कि एमसीडी को पहली तिमाही में संपत्तिकर के रूप में 1113 करोड़ रुपये संमिलने के बावजूद कर्मचारियों का दो महीने से वेतन क्यों बकाया है? वहीं, उन्होंने कहा कि आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दो माह पहले कर्मचारियों को समय पर वेतन देने का दावा करते हुए केजरीवाल की एक गारंटी को पूरा करने का एलान किया था। वहीं मंगलवार को महापौर दावा कर रही है कि वे सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed