फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP has become a threat to Delhi's healthy body: BL Santosh

दिल्ली के स्वस्थ शरीर खतरा बनी आप : बीएल संतोष

Thu, 18 May 2023 09:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
AAP has become a threat to Delhi's healthy body: BL Santosh
केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर 30 मई से 30 जून के बीच कार्यकर्ता उपलब्धियों का प्रचार करेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा नेताओं ने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा और केंद्र सरकार की तारीफ की। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि दिल्ली में भ्रम और झूठ के सहारे एक नेता ने अपनी आम आदमी की छवि बनाई थी, लेकिप असल में उसके पीछे भ्रष्टाचार और अराजकता थी जिसे तोड़ने का काम अब दिल्ली भाजपा ने किया है। आम आदमी पार्टी एक गंभीर बीमारी की तरह है जो दिल्ली के स्वस्थ शरीर के लिए खतरा बन गई है। यह बीमारी देश के लिए खतरा न बने, हमें यह देखना होगा और उसे वहीं खत्म करने का संकल्प लेना होगा जहां से इसका जन्म हुआ है। केंद्र सरकार की तारीफ में उन्होंने कहा कि आज देश नई ऊंचाई को छू रहा है, लेकिन दुनिया के सामने सामान्य हवाई चप्पल पहने वाले अरविंद केजरीवाल को सुख सुविधा के लिए शीशमहल बनाने की जरूरत पड़ गई।

30 मई से 30 जून तक सड़क पर उतरे
बीएल संतोष ने कार्यकारिणी के सदस्यों का आवाहन किया कि 30 मई से 30 जून के बीच सभी कार्यकर्ता सड़क पर उतरें और घर-घर जाकर मोदी सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों का प्रचार करें। हम 2024 और साथ ही, 2025 के चुनावों के लिए अभी से लग जाएं। सांसद सरोज पांडे ने कहा कि नौ सालों में मोदी सरकार के पर ऐसा कोई भी आरोप नहीं है जिससे पार्टी का सिर झुके। भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान एक लाभार्थी जनसंपर्क है, जिसमें 15 लाख कार्यकर्ता जुटेंगे। केंद्रीय स्तर पर टीम के अलावा, राज्य, जिला और फिर मंडल की टीम बनेंगी। पहला चरण 25 मई को होगा जिसमें नियुक्तियां होंगी। 29 मई से 20 जून तक और अंतिम चरण 20 से 30 जून तक चलेगा। दिल्ली को इस अभियान को विदेश मंत्री डॉक्टर जयशंकर देखंगे। पूरे देश में 52 रैलियों का आयोजन होगा जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री 30 व 31 मई को करेंगे।प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार का भ्रष्ट एवं अराजक चेहरा उजागर किया है। केजरीवाल सरकार बैकफुट पर आ चुकी है और दो बड़े विकेट गिर चुके हैं। उनके समर्थक भी अब कहने लगे हैं कि कुछ तो गड़बड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed