फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AAP cornered ED-BJP on Sanjay Singh's bail

Noida News: संजय सिंह की जमानत पर आप ने ईडी-भाजपा को घेरा

Tue, 02 Apr 2024 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
AAP cornered ED-BJP on Sanjay Singh's bail
कथित शराब घोटाल में न तो मनी ट्रेल मिला और न सबूत : आप
विज्ञापन

भाजपा-ईडी की साजिश का पर्दाफाश होने का दावा किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने के बाद आप के नेता भाजपा व ईडी पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि कथित शराब घोटाले में न तो मनी ट्रेल मिला और न कोई सबूत। ईडी रिकवरी दिखाने में भी असफल रही। ऐसे में संजय सिंह को जमानत मिलने से भाजपा व ईडी की साजिश का पर्दाफाश हो गया है। ईडी को अब शरत चंद्र रेड्डी से भाजपा को चंदे के तौर पर मिले 55 करोड़ रुपये की जांच करनी चाहिए।
आप के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी और जस्मीन शाह ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका पर ईडी से कई सवाल किए, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसका मतलब है कि कोर्ट की नजर में संजय सिंह बेगुनाह हैं। वहीं, भाजपा काे भी जवाब मिल गया है। उसके नेता कहते थे कि जमानत नहीं मिल रही तो जरूर कुछ किया है। अब भाजपा नेता कहेंगे कि जमानत ही तो हुई है। इसका मतलब ये नहीं है कि उन्होंने कुछ नहीं किया। आप नेताओं ने कहा कि आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा दिन है। ये खुशी और उम्मीद का दिन है कि अब शायद कुछ लोग जेल से बाहर निकलकर लोकतंत्र को बचा लेंगे।
विज्ञापन


फर्जी मामले में गिरफ्तार किया
उन्होंने कहा कि आप नेताओं को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया गया। पहले सतेंद्र जैन, फिर मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अब केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, लेकिन संजय सिंह को जमानत मिलने का प्रकरण बताता है कि आखिरकार जीत सत्य की ही होती है। संजय सिंह की कोर्ट की कार्रवाई के दौरान दो महत्वपूर्ण चीजें पूरे देश के सामने निकलकर आईं, जिनमें सुप्रीम कोर्ट के समक्ष ईडी मनी ट्रेल के बारे में जवाब नहीं होना मुख्य बात थी। गवाहों को डरा-धमकाकर आप नेताओं के खिलाफ बयान दिलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed