{"_id":"67092fb030b5d3f85a01c24f","slug":"aap-and-dda-face-to-face-bjp-targeted-noida-news-c-340-1-del1011-64627-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आप व डीडीए आमने-सामने, भाजपा ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आप व डीडीए आमने-सामने, भाजपा ने साधा निशाना
विज्ञापन
द्वारका में नालों को ढककर क्षेत्र को सुंदर बनाने के मामले में आप ने जारी किया वाीडियो
डीडीए ने आप के दावों को फर्जी बताया, विजेंद्र ने कहा- आप श्रेय लेने का कर रही प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका में नालों को ढककर क्षेत्र को सुंदर बनाने के प्रयास को लेकर आप और डीडीए आमने-सामने आ गए हैं। इस मुद्दे पर भाजपा ने आप पर निशाना साधा है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब शुक्रवार की सुबह आप ने द्वारका क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें दावा किया गया कि केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने शहर की तस्वीर बदलने का काम किया है। वीडियो में यह दिखाया गया कि किस तरह से द्वारका में नालों को ढककर वहां के सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया है।
इसके बाद डीडीए ने सोशल मीडिया पर दावों को खारिज किया। डीडीए ने कहा कि द्वारका में चल रहे सभी विकास कार्य उपराज्यपाल के निर्देशानुसार हो रहे हैं और डीडीए की इस परियोजना का उन्होंने फरवरी 2024 में शुभारंभ किया था। डीडीए ने इस कार्यक्रम के फोटो भी सोशल मीडिया पर साझा कर दिए। डीडीए ने कहा कि इन कार्यों से दिल्ली सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। आप गलत तरीके से इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। वहीं, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व डीडीए के सदस्य विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आप लगातार केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। विधानसभा चुनाव करीब आने के कारण आप नेताओं में हताशा दिख रही है और इसलिए वे झूठे दावे कर रहे हैं।