फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A youth was shot dead in Ecotech-3 police station area

Greater Noida: शख्स की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या करने का आरोप

Fri, 21 Feb 2025 01:22 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 21 Feb 2025 01:22 PM IST
सार

ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप मृतक के ससुराल वालों पर लगे हैं।

विज्ञापन
A youth was shot dead in Ecotech-3 police station area
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप मृतक के ससुराल वालों पर लगे हैं। ईकोटेक 3 कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इंदिरापुरम गाजियाबाद के मंजीत मिश्रा (29) की शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के बाद से उनकी ससुराल वालों के साथ रंजिश चल रही थी। शुक्रवार को उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि इकोटेक 3 कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुई हत्या की घटना के संबंध में पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया जा रहा है। मृतक के परिजन द्वारा ससुराल वालों के विरूद्ध नामजद तहरीर दी गई है। हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed