{"_id":"691ccbcc7f47d406e9019608","slug":"a-young-man-was-injured-after-being-hit-by-a-dumper-angry-people-broke-the-glass-na-news-c-7-gkp1038-1139341-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डंपर की टक्कर से युवक घायल, आक्रोशित लोगों ने शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डंपर की टक्कर से युवक घायल, आक्रोशित लोगों ने शीशा तोड़ा
विज्ञापन
गुलरिहा दुर्घटना में क्षतिग्रस्त डंपर और मौके पर जुटी भीड़। स्रोत : सोशल मीडिया
गुलरिहा इलाके के लक्ष्मीपुर चौराहे की घटना, डंपर छोड़ भागा चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
पादरी बाजार (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के लक्ष्मीपुर चौराहे पर मंगलवार की शाम 7:30 बजे पत्थर लदे डंपर ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और डंपर में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची शाहपुर और गुलरिहा पुलिस ने लोगों को समझाया और घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा।
जानकारी के अनुसार, गुलरिहा इलाके के हरसेवकपुर नंबर दो स्थित हाता टोला निवासी जितेंद्र निषाद (35) मंगलवार की शाम अपनी बेटी को लेकर पादरी बाजार गए थे। खरीदारी कर शाम 7:30 बजे के करीब संगम चौराहा होते हुए वह पैदल अपने घर जा रहे थे। अभी लक्ष्मीपुर चौराहा के पास मोड़ पर पहुंचे थे कि इसी दौरान हरसेवकपुर पोखरा के पास से पत्थर लोड कर गोड़धोइया नाला की तरफ जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगा।
चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पहुंची लेकिन 40 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची। इसी दौरान लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करते हुए डंपर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की वजह से दिन-रात तेज रफ्तार डंपर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इससे लोगों को खतरा हो सकता है।