फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A young man fell prey to the lure of profits and lost Rs 42 lakh, a case was registered.

Noida News: युवक ने मुनाफे के झांसे में आकर गंवाए 42 लाख रुपये, केस दर्ज

Mon, 10 Nov 2025 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 10 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
A young man fell prey to the lure of profits and lost Rs 42 lakh, a case was registered.
सहारनपुर। पंजाबी बाग निवासी अंकित सैनी ने फर्जी इंवेस्टमेंट कंपनी पर 42 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कंपनी संचालकों ने म्यूचुअल फंड और क्रिप्टो टोकन में मोटे मुनाफे का झांसा देकर रकम हड़प ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंकित सैनी ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2022 में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में मुलाकात सूरजभान नाम के व्यक्ति से हुई थी। सूरजभान ने उसे विजय कुमार, ओमप्रकाश उर्फ ओपी सेठी और रीना रानी से मिलवाया। विजय कुमार ने खुद को ब्राइटट्रिक्स ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का डायरेक्टर बताया, जबकि रीना रानी कंपनी की चेयरमैन बताई गई।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि उनकी कंपनी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है और म्यूचुअल फंड व अन्य योजनाओं में निवेश कर कई गुना मुनाफा दिलाती है। कंपनी प्रतिनिधियों ने सहारनपुर और आसपास के जिलों में कई सेमिनार आयोजित किए और लोगों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसे में आकर पीड़ित ने नवंबर 2022 से जनवरी 2025 तक लगभग 42 लाख रुपये कंपनी के बैंक खातों में ट्रांसफर किए। शुरुआती महीनों में उसे कुछ रकम बतौर मुनाफा दी गई लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया।

जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो विपक्षियों ने कहा कि उन्होंने पैसे को बीएफसी टोकन नामक क्रिप्टो करेंसी में लगाया है और जल्द ही चार गुना लाभ मिलेगा। इसके बाद कंपनी के सभी फोन नंबर बंद हो गए और वेबसाइट भी गायब हो गई। कंपनी का करनाल स्थित पता भी फर्जी निकला। साइबर क्राइम पुलिस ने केस करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed