फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   a young boy dead in crushed tractor

Noida News: खेत पर ट्रैक्टर स्टार्ट कर रहे युवक की पहिए के नीचे दबने से मौत

Mon, 03 Nov 2025 08:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
a young boy dead in crushed tractor
दादरी। जारचा कोतवाली क्षेत्र के छोलस गांव के समीप खेतों में धान को झाड़ने के दौरान ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैंथली पुलिस चौकी प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव में पंकज कुमार परिवार के साथ रहता था। वह बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। छोलस गांव में दो नवंबर को वह अपने खेत पर धान झाड़ रहे मजदूरों को देखने के लिए आया था। वहां पर एक ट्रैक्टर बंद खड़ा हुआ था। वह ट्रैक्टर को स्टार्ट करने के लिए बैठ गए। ट्रैक्टर के चलने पर वह नीचे गिरकर पहिए के नीचे आ गए जिससे उनकी माैके पर ही मौत हो गई। करीब दो घंटे बाद धान झाड़ रहे मजदूर ने देखा कि वह उनके पास दोबारा नहीं आए। एक मजदूर ट्रैक्टर के पास पहुंचा जिसने देखा कि वह पहिए के नीचे दबा हुआ है। देखकर उन्होंने शोर मचाया। शोर मचाने पर आसपास के मजदूर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed