फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A woman's body was found in a trolley bag kept on the roadside

Noida News: सड़क किनारे रखे ट्रॉली बैग में मिला महिला का शव

Sun, 04 May 2025 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
A woman's body was found in a trolley bag kept on the roadside
सड़क किनारे रखे ट्रॉली बैग में मिला महिला का शव
विज्ञापन

- सिर पर गहरी चोट मारकर की गई हत्या, राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी ट्रॉली बैग की सूचना
- अभी तक नहीं हो सकी पहचान, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूराे

गुरुग्राम। सुशांतलोक थाना क्षेत्र में फरीदाबाद रोड पर शिव नादर स्कूल के पास सड़क किनारे काले रंग के ट्रॉली बैग में 30 साल की महिला का शव मिला है। सिर पर गहरी चोट मारकर महिला की हत्या की गई है। राहगीर ने सड़क किनारे संदिग्ध हालत में ट्रॉली बैग पड़ा देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब ट्रॉली बैग खोलकर देखा तो महिला का शव उसमें खून से लथपथ पड़ा था। हांलाकि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। सड़क पर व आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगालने में पुलिस लगी रही। ताकि ट्रॉली बैग रखकर जाने वाले की पहचान हो सके।
शनिवार शाम राहगीर महेंद्रगढ़ निवासी अशोक कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूप पर सूचना दी कि शिव नादर स्कूल के पास संदिग्ध हालत में ट्रॉली बैग पड़ा है, जिसमे से दुर्गंध आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो ट्रॉली बैग में महिला का शव मिला, जिसकी सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। ट्रॉली बैग में बंद करके शव को खुर्द-बुर्द करने की कोशिश की गई थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और की गई होगी और उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बैग में यहां रख दिया गया। शव की हालत देखकर पुलिस का मानना है कि हत्या हाल ही में की गई है।
विज्ञापन

महिला की कलाई पर गुदा है चित्र
महिला हरे रंग का टॉप व काले रंग की जींस पहनी हुई है। दाएं हाथ में कड़ा पहना हुआ है और दाएं हाथ की कलाई पर चित्र गुदा है। वहीं, बाएं हाथ में एक ब्रेसलेट है और अंगूठे पर 8 गुदा हुआ है। शरीर पर सामने बाएं कंधे के थोड़ी नीचे काले व लाल रंग से (मां) गुदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम किया घोषित
महिला की पहचान बताने वाले को 25 हजार रुपये इनाम देने की गुरुग्राम पुलिस ने घोषणा की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला के बारे में किसी को कोई भी जानकारी हो तो वह गुरुग्राम पुलिस को किसी भी उचित माध्यम से सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

----
वर्जन
जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि ट्रॉली बैग मिलने के आसपास सड़क व क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, संदिग्धों की तलाश में छापा मारा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed