{"_id":"68daec6a9aff0926b90cced4","slug":"a-woman-sitting-at-the-door-of-her-house-died-due-to-electric-shock-na-news-c-2-1-ali1027-801007-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर के दरवाजे पर बैठी महिला की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर के दरवाजे पर बैठी महिला की करंट से मौत
Tue, 30 Sep 2025 02:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
गांव आरती में सोमवार की देर शाम घर के दरवाजे के पास बैठी एक वृद्धा की करंट लगने से मौत हो गई।
करीब 60 वर्षीय उमरा बेगम पशुओं को चारा डालने के बाद घर लौटीं थीं। उन्होंने अपनी पुत्रवधू से पानी लाने के लिए कहा और घर के लोहे के दरवाजे के पास बैठ गईं। इस दौरान अचानक करंट लगने से उनकी मौत हो गई। यह देखकर पानी लेकर आई पुत्रवधू की चीख निकल गई। परिवारजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उमरा बेगम को एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।