फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A three-year-old boy who had gone out to play died after drowning in a pond.

Noida News: घर से खेलने निकले तीन साल के बच्चे की तालाब में डूबकर मौत

Fri, 17 Oct 2025 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A three-year-old boy who had gone out to play died after drowning in a pond.
गोसाईगंज के सोनारा गांव में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : गोसाईगंज के सोनारा गांव में रोते-बिलखते परिजन।
गोसाईगंज। सोनारा निवासी ट्रक चालक सलमान के पुत्र रहमान (03) की बृहस्पतिवार सुबह घर के निकट स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से तालाब से शव को बाहर निकाला गया। रहमान की मां सबीना ने बताया कि उनके पति सलमान मुंबई में ट्रक चलाते हैं। वह इस समय मुंबई में हैं। घर पर वह अपने पुत्रों के साथ रहती हैं। घर के पास ही एक तालाब है। बृहस्पतिवार सुबह उनका सबसे छोटा पुत्र रहमान घर से खेलते-खेलते बाहर निकल गया। इसी बीच वह तालाब में गिर गया।
विज्ञापन

काफी देर होने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। तालाब किनारे रहमान की चप्पल मिली। ग्रामीणों ने तालाब में खोजबीन की तो उसका शव मिला। रहमान की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा कराकर गांव में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed