{"_id":"68bc5880456713355f0b1d60","slug":"a-threatening-message-was-sent-to-take-revenge-on-the-friend-who-sent-him-to-jail-noida-news-c-1-gnd1002-3374204-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेल भिजवाने वाले दोस्त से बदला लेने के लिए भेजा था धमकी भरा मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेल भिजवाने वाले दोस्त से बदला लेने के लिए भेजा था धमकी भरा मैसेज
विज्ञापन
जेल भिजवाने वाले दोस्त से बदला लेने के लिए भेजा था धमकी भरा मैसेज
धोखाधड़ी के मामले में आरोपी जा चुका है जेल, डीपी में फोटो व प्रोफाइल बदलकर किया था मैसेज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला अश्विनी अपने दोस्त से बदला लेने के लिए व्हाट्सएप पर मुंबई पुलिस को मैसेज किया था। अश्विनी की दोस्ती पटना के रहने वाले फिरोज से थी। फिरोज की शिकायत पर वर्ष 2023 में अश्विनी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट फुलवारी शरीफ थाने में दर्ज की गई थी। इसमें अश्विनी जेल भी गया था।
इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने व्हाट्सएप पर फिरोज की डीपी लगाई और प्रोफाइल में उसका नाम भी जोड़ा। संदेश के नीचे भी फिरोज का नाम लिखा था। फिरोज की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में अश्विनी करीब चार महीने तक जेल में रहा था। इसके बाद से ही मन ही मन फिरोज से बदला लेने के लिए तैयारी कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नए सिम और नए मोबाइल से मैसेज भेजने के बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर दिया था। इसके बाद सटीक लोकेशन मिलने में दिक्कत हो रही थी। संवेदनशील मामला होने के कारण पुलिस की टीम सर्फाबाद के उस वेंडर तक पहुंची, जहां से उसने सिम खरीदी थी। इस दौरान दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई गई। यहां से अश्विनी की पहचान होने लगी और पुलिस टीम उस दुकानदार के पास गई जहां वह अक्सर आता रहता था। वहां से पुलिस को उस डिलीवरी ब्वॉय का नंबर मिला जो आरोपी के घर सामान देने जाता था। इसके बाद डिलीवरी ब्वॉय को पुलिस टीम ने साथ लिया और आरोपी के फ्लैट पर दबिश दी। दबिश के दौरान पहले तो अश्विनी ने किसी तरह के मैसेज भेजने से मना कर दिया लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तब सब कुछ बता दिया।
खुफिया एजेंसियां भी हुईं अलर्ट
मुंबई उड़ाने की धमकी की सूचना पर मुंबई व नोएडा पुलिस ने जब जांच शुरू की तब इसके बाद खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं। आईबी समेत अन्य एजेंसियों ने पुलिस से इस बारे में जानकारी ली। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने हाल ही में मुंबई निवासी अपने एक दोस्त से बात की थी। उसने गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त से मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम का नंबर लिया। पुलिस ने इस दोस्त को भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पत्नी से अलग रह रहा आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी अश्विनी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी अर्चना दो बच्चों के साथ पति से अलग रह रही है। अश्विनी की चार बहनें हैं, जिसमें से दो विदेश में रहती हैं। मुंबई पुलिस की टीम का नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर मिलिंद काटे ने किया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा पुलिस की टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
मोबाइल की जांच फॉरेंसिक लैब में होगी
पुलिस की टीम ने सेक्टर-79 स्थित फ्लैट में जांच की तब मोबाइल सिम के अलावा अन्य कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। पुलिस बरामद मोबाइल की जांच फॉरेंसिक लैब में कराएगी। वहीं मुंबई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी हाल में कहां-कहां गया है और किन-किन लोगों से बात व मुलाकात हुई है।