{"_id":"6908af1ebcfee53a0e03411b","slug":"a-survey-has-been-launched-in-greater-noida-west-na-news-c-23-1-lko1064-79585-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो वेस्ट में गोवंश में लंपी वायरस फैलने की सूचना पर सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो वेस्ट में गोवंश में लंपी वायरस फैलने की सूचना पर सर्वे शुरू
विज्ञापन
-गौतमबुद्धनगर विकास विकास समिति के एक्स हैंडल से की गई है शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर विकास विकास समिति के एक्स हैंडल से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार गोवंश में लंपी वायरस फैलने को लेकर ग्रेटर नोेएडा प्राधिकरण, जिलाधिकारी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, दादरी विधायक तेजपाल नागर, पशुपालन विभाग समेत अधिकारियों से शिकायत की गई है। शिकायत के बाद पशुपालन विभाग ने हरकत में आकर समिति के पदाधिकारियों से संपर्क साधने में लगे है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गोवंश के लंपी बीमारी की सूचना पर सर्वे शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
समिति की और से नोएडा एक्सटेंशन के गोवंश में लंपी वायरस फैलने की सूचना के साथ ही कुछ फोटो भी वायरल किए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के पास अब तक कोई आइसोलेशन सेंटर नहीं है, की जानकारी दी गई है। संक्रमण तेजी से फैलने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की गई है। शिकायत की जानकारी मिलने के साथ ही पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने एक टीम को ग्रेटर नोएडा भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। एक्सटेंशन में गोवंश की जांच कराई जा रही है। जिस स्थान के फोटो वायरल किए गए है। उनको तलाश किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी अरुण कुमार सचान का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पशु चिकित्सकों की टीम जांच करने में लगी है। साथ ही जिले के 15 पशु चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गोवंश में सर्वे करके लंपी के बारे में जांच करने के निर्देश दिए है।