फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A special general meeting of the UP Roller Sports Association was held in the city.

Noida News: शहर में हुई यूपी रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की विशेष आम बैठक

Wed, 14 Jan 2026 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
A special general meeting of the UP Roller Sports Association was held in the city.
नोएडा। उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (यूपीआरएसए) ने बुधवार को शहर में विशेष आम बैठक की। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए करीब 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह आयोजन राज्यभर में स्केटिंग और रोलर स्पोर्ट्स के विकास के लिए एक मजबूत मंच बनकर उभरा। बैठक की अध्यक्षता यूपीआरएसए अध्यक्ष संदीप भटनागर ने की जबकि आयोजन महासचिव डी. एस. राठौर ने संभाली। बैठक के दौरान जिला एवं राज्य स्तर पर स्केटिंग खेलों के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण व्यवस्था, प्रतियोगिताओं के आयोजन और प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर देव कौशिक को एसोसिएशन का स्पीड चेयरमैन नियुक्त किया गया। श्वेता शरण को यूपीआरएसए की संयुक्त सचिव और सलाहकार समिति की सदस्य, गौतमबुद्ध नगर के लिए स्केटिंग खेलों की जिला समन्वयक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed