{"_id":"66953ba291fa2315e3049980","slug":"a-snake-was-found-in-the-court-dock-in-greater-noida-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के कटघरे में सांप: पीटकर मारने का आरोप, वकील ने दर्ज कराया हत्या का केस, वन विभाग कर रहा अलग ही दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के कटघरे में सांप: पीटकर मारने का आरोप, वकील ने दर्ज कराया हत्या का केस, वन विभाग कर रहा अलग ही दावा
Mon, 15 Jul 2024 08:39 PM IST
Digvijay Singh
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 15 Jul 2024 08:39 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय की एक कोर्ट के कठघरे में सोमवर को सांप निकल आया। अचानक सांप के निकल आने से वहां अफरा-तफरी फैल गई। आरोप है कि न्यायालय के एक कर्मचारी के कहने पर कर्मियों ने सांप को वहीं पर लाठी डंडों से मार दिया।
विज्ञापन
न्यायालय के कठघरे में सांप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय की एक कोर्ट के कठघरे में सोमवर को सांप निकल आया। अचानक सांप के निकल आने से वहां अफरा-तफरी फैल गई। आरोप है कि न्यायालय के एक कर्मचारी के कहने पर कर्मियों ने सांप को वहीं पर लाठी डंडों से मार दिया। कोर्ट में सांप को मारने की इस घटना की अधिवक्ता कुलदीप नागर ने थाना सूरजपुर में शिकायत की है। शिकायत में आरोपी कर्मियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं वन विभाग ने सांप को अदालत परिसर से बचाव करके जंगल में छोड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन
शिकायत के मुताबिक घटनाक्रम सोमवार सुबह 11 बजे का है। एक न्यायालय कक्ष में दरवाजे के पास सांप दिखाई दिया। उस समय न्यायालय कक्ष में अधिवक्ताओं सहित अन्य लोग भी मौजूद थे। कक्ष में सांप होने की सूचना पर तुरंत की लोग दूसरे दरवाजे से बाहर की ओर निकलना शुरू हो गए। अधिवक्ता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि एक कर्मचारी ने सांप को देखते ही स्टाफ से कहा कि इसको मार दो और स्टाफ ने सांप मार दिया। इसी आधार पर अधिवक्ता ने थाना सूरजपुर में शिकायत पत्र दिया है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश भाटी कहते हैं कि बरसात के समय सांप और जमीन में रहने वाले जीवों का निकल आना सामान्य बात है। कोशिश होनी चाहिए थी सांप को बचाया जाए। वन विभाग के वन दरोगा राम अवतार का कहना है कि न्यायालय परिसर में सांप के होने की सूचना मिली। टीम पहुंची और सांप को रेसक्यू किया गया। सांप को सही सलामत जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन