{"_id":"6908a2c2d75026d09c066afe","slug":"a-ramp-will-soon-be-built-in-the-district-hospital-na-news-c-1-gnd1002-3586605-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जिला अस्पताल में जल्द बनेगा रैंप, लखनऊ से आई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जिला अस्पताल में जल्द बनेगा रैंप, लखनऊ से आई टीम
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में मरीजों के लिए रैंप बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक अस्पताल में रैंप की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण मरीजों को लिफ्ट या सीढ़ियों के जरिए वॉर्ड तक पहुंचना पड़ता है। यह अस्पताल 7 मंजिला है और आठवें फ्लोर पर सीएमओ कार्यालय स्थित है। ऐसे में, अगर कभी लिफ्ट खराब हो जाती है तो मरीजों को सीढ़ियों से चढ़ने-उतरने में परेशानी होती है।
इस समस्या को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर पर रैंप बनाए जाने का निर्णय लिया गया है, ताकि दिव्यांग और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को कोई परेशानी न हो। लखनऊ से सोमवार को एक विशेषज्ञ टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया और रैंप बनाने के लिए जगह देखी। इस नई सुविधा से न केवल मरीजों को राहत मिलेगी, बल्कि अस्पताल में सुरक्षा मानकों में भी सुधार होगा। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही रैंप का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और यह अस्पताल में मौजूद मरीजों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। जिला अस्पताल के निरीक्षण डॉ अजय राणा ने बताया कि लखनऊ से आई टीम जगह देख रही है। उसके बाद रैंप के निर्माण कार्य शुरू होगा। ब्यूरो