फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A person abandons his own interests and works for the harm of others

Noida News: व्यक्ति अपने हित छोड़कर दूसरों के अहित में लगा

Wed, 29 Oct 2025 05:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
A person abandons his own interests and works for the harm of others
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में सिद्धचक्र विधान में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ सिद्धचक्र विधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर के नंदीश्वरद्वीप जिनालय में ध्वजारोहण के साथ आठ दिवसीय सिद्धचक्र विधान का शुभारंभ हुआ। पहले दिन जाप अनुष्ठान एवं मुख्य वेदी के अभिषेक के उपरांत श्रद्धालुओं ने विधान स्थल पहुंचकर अभिषेक व शांतिधारा की।
विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने शांतिधारा की बोलियां लगाते हुए आठ अर्घ्यों की चर्चा करते हुए सभी इंद्र-इंद्राणियों से शांतिधारा में भाग लेने का निवेदन किया। ताकि और अधिक सुख-शांति और समृद्धि को प्राप्त किया जा सके। सर्वोच्च बोली लेकर शांतिधारा करने का सौभाग्य धर्मचंद जैन, मीना देवी जैन को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

शांतिधारा के पश्चात नित्य नियम पूजन करते हुए नंदीश्वरद्वीप जिनालय में पूजा-अर्चना की गई। श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान करते हुए आठ अर्घ्य मांडले पर समर्पित किए गए। क्षेत्र पर विराजमान आचार्य ज्ञान भूषण महाराज ससंघ ने प्रवचन में कहा कि आत्मा का स्वरूप सिद्धत अवस्था को प्राप्त करना है। आज व्यक्ति अपने हित छोड़कर दूसरों के अहित में लगा हुआ है। वह अपने दुख से दुखी न होकर दूसरों के सुख से दुखी है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। व्यक्ति को अपने अवगुण देखने चाहिए और दूसरे के गुणों को देखना चाहिए और उस जैसा बनने का प्रयत्न करना चाहिए। यदि ऐसा व्यक्ति करने लगे तो वह सर्वोच्च पद को प्राप्त करता है और वह जगत में महान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनेंद्र भगवान का भक्त भोगों का भिखारी नहीं होता है वह तो वीतरागता पोषण करता है। यही पूजा की सर्वोत्कृष्ट उपलब्धि है। यह विधान करने से प्राणी संसार चक्र से छूटकर सिद्धशिला को प्राप्त करता है। आज के सौधर्म इंद्र अनंतवीर जैन, मंजू जैन, कुबेर इंद्र धर्मचंद जैन एवं ध्वजारोहण करने का सौभाग्य श्रेयांश जैन को प्राप्त हुआ। क्षेत्र के मंत्री राजीव जैन ने सभी पात्रों का मंगल तिलक माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।


मंगल आरती भजन, भक्ति व प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। इसके बाद 48 द्वीपों द्वारा भक्तामर पाठ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन, विनय जैन, सुनील जैन, अनिल जैन, महाप्रबंधक मुकेश कुमार जैन, अतुल जैन, कमल जैन आदि का पूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed