फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A new patient of Corona, 4 patients recovered

कोरोना का एक नया मरीज, 4 रोगी हुए ठीक

Mon, 29 Nov 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
A new patient of Corona, 4 patients recovered
नोएडा। जिले में कोरोना के नए मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को भी एक नया मरीज मिला है। हालांकि राहत की बात यह है कि 4 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। जिले में अब तक 62939 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं, 9 लोगों का इलाज चल रहा है। सक्रिय केस संख्या के मामलों में जिला प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की चिंता जिले में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को आने से रोकना है। इसके लिए विभाग जांच संख्या बढ़ाने पर जोर देगा। इस संबंध में अस्पतालों को निर्देशित किया गया है। जिले में रविवार को दो केंद्रों पर कोविड टीकाकरण हुआ। इस दौरान 1064 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। 221 लोगों को पहली डोज एवं 843 को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

नए वैरिएंट पर अलर्ट, तैयारियां तेज
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में ऑमिक्रान का मरीज मिलता है तो ग्रेटर नोएडा के जिम्स में उसका इलाज होगा। वहीं, पुराने वैरिएंट के मरीजों का इलाज सेक्टर 39 स्थित कोविड अस्पताल में किया जाएगा। प्रदेश सरकार की सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नए वैरिएंट से प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की जांच करेगी। शासन से जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका और हांगकांग से आने वाले यात्रियों की जानकारी भेजी जाएगी। यात्रियों की स्क्रनिंग, नमूनों की जांच, कांटैक्ट ट्रेसिंग जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी। किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो जिनोम सिक्वेंसिंग की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग कराएगा। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि नए वैरिएंट के खतरों को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल कोई मरीज नहीं मिला है।
विज्ञापन

डेंगू के 5 नए रोगी मिले, 636 पहुंची संख्या
नोएडा। जिले में डेंगू का प्रकोप पूरी तरह थमा नहीं है। सर्दियां आने के बाद भी लगातार नए केसों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को जिले में 5 नए डेंगू मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इस साल कुल मिले मरीजों की संख्या 636 पर पहुंच गई है। इनमें से 7 सक्रिय केस हैं। इसके साथ ही निजी अस्पतालों में भी कई मरीजों का डेंगू इलाज चल रहा है। जिनमें से कई रैपिड किट से जांच कराने वाले मरीज भी हैं जिनको विभाग ने अब तक डेंगू के आंकड़ों में शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed