{"_id":"68e6b712138774c5a40b632d","slug":"a-new-grain-market-will-be-built-on-50-acres-of-land-in-village-majra-kalan-at-a-cost-of-rs-20-crore-na-news-c-203-1-sroh1010-120779-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गांव माजरा कलां की 50 एकड़ भूमि पर 20 करोड़ से बनेगी नई अनाज मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गांव माजरा कलां की 50 एकड़ भूमि पर 20 करोड़ से बनेगी नई अनाज मंडी
Thu, 09 Oct 2025 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री की महेंद्रगढ़ में नई अनाज मंडी की घोषणा अब जल्द धरातल पर उतरने वाली है। ग्राम पंचायत माजरा कलां की ओर से खंड विकास और पंचायत विभाग को 50 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव दिया जा चुका है।
सरकार की ओर से आधुनिक सुविधाओं से लैस नई अनाज मंडी के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। खंड विकास एवं पंचायत विभाग तथा ग्राम पंचायत की ओर से भूमि को मार्केट कमेटी के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा की सभी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 अक्तूबर तक का समय निर्धारित किया गया है।
मार्केट कमेटी, ग्राम पंचायत व खंड विकास पंचायत विभाग की ओर माजरा चुंगी से बवाना मार्ग पर गांव माजरा कलां की पंचायती भूमि पर मंडी निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि ग्राम पंचायत की भूमि का कुछ हिस्सा दौहान क्षेत्र घोषित है। वहीं भूमि के ट्रांसफर की प्रक्रिया में कुछ तकनीकी खामियां भी हैं।
विज्ञापन
बता दें कि शहर में रेलवे स्टेशन के पास चार एकड़ में आजादी से पूर्व बनी मंडी में टिनशेड की व्यवस्था नहीं है। वहीं हर बार फसल खरीद को लेकर जिम्मेदार भी कभी मंडी तो कभी बस स्टैंड की वर्कशॉप तथा हुड्डा सेक्टर में खरीद को मजबूर हैं। धर्मकांटों से लेकर अन्य प्रकार की सुविधाएं भी किसानों को मंडी से बाहर ही लेनी पड़ती हैं। हर बार बारिश व खराब मौसम होने पर बड़े पैमाने पर उपज भीगकर खराब हो जाती है। साथ ही शहर के बीचोंबीच खरीद केंद्र होने से किसानों को जाम से जूझना मजबूरी बन गई है।
इंसेट
क्षेत्र के लोगों को यह मिलेगा लाभ
वर्तमान समय में शहरी दायरे में अनाज मंडी होने के कारण शहर में भी भारी वाहनों के आवागमन से यातायात का दबाव बढ़ जाता है। वहीं भारी वाहनों के मंडी में आवागमन से शहर में जाम जैसे हालात रहते हैं। अब नई अनाज मंडी शहर से महज तीन किलोमीटर दूरी पर होगी। किसानों को खुली जगह मिलने के साथ क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही शहरी दायरे में भी विस्तार हो सकेगा।
-- -- -- -- -- -- -
ग्राम पंचायत की ओर से 50 एकड़ भूमि का प्रस्ताव पास कर खंड विकास एवं पंचायत विभाग को सौंपा जा चुका है। यह भूमि मार्केट कमेटी के नाम ट्रांसफर कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायत व दोनों विभाग बेहतर तालमेल के साथ इस परियोजना को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं।- कुलदीप यादव, ग्रामीण माजरा कलां
-- -- -- -- -- -- --
मार्केट कमेटी की ओर से तय सीमा में इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए तेजी से प्रक्रिया पूरी की जा रही है। खंड विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से जल्द ही यह भूमि मार्केट कमेटी के नाम ट्रांसफर की जाएगी। नाम ट्रांसफर होते ही आधुनिक सुविधाओं से लैस इस मंडी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - जितेंद्र सिंह, सचिव मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़।