{"_id":"68d592fd0b6233d6480a3c8a","slug":"a-new-220-kv-sub-station-will-be-built-for-uninterrupted-power-supply-na-news-c-198-1-rew1001-226325-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 220 केवी का बनेगा नया सब-स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 220 केवी का बनेगा नया सब-स्टेशन
Fri, 26 Sep 2025 01:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:34 AM IST
सार
रेवाड़ी जिले में अंसल टाउन के निकट 220 केवी का नया सब-स्टेशन बनाने का निर्णय लिया गया है। इस परियोजना से 3 लाख लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इससे क्षेत्र में बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर पर दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विस्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएनएल) ने अंसल टाउन के निकट 100 करोड़ की लागत से 220 केवी का नया सब-स्टेशन का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इस परियोजना से 3 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है। एस्टीमेट बनाकर निदेशालय को भेजा जाएगा।
गढ़ी बोलनी रोड व सेक्टर-24, 25, 30 और 31 में नई सोसाइटियों का विकास हो रहा है। लगातार बढ़ रही जनसंख्या और बिजली की मांग को देखते हुए एचवीपीएन ने यह योजना बनाई है। अधिकारियों के मुताबिक करीब 90 से 100 करोड़ रुपये का एस्टीमेट निदेशालय को भेजा जाएगा। मंजूरी के बाद जमीन अधिग्रहण और टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
फिलहाल जिले में तीन 220 केवी सब-स्टेशन हैं। झज्जर रोड और बावल सब-स्टेशन को बिजली भिवाड़ी पावर ग्रिड से मिलती है, जबकि कृष्ण नगर (लूला अहीर) सब-स्टेशन को कनीना के धनींदा ग्रिड से सप्लाई मिलती है।
विज्ञापन
अब यह चौथा सब-स्टेशन होगा, जिसे भिवाड़ी या गुरुग्राम पचगांव ग्रिड से बिजली मिलने की संभावना है। बताया जाता है कि वर्तमान में जिले को लगभग 60 प्रतिशत बिजली भिवाड़ी से ही मिलती है।
कमालपुर समेत कई क्षेत्रों को फायदा
नए सब-स्टेशन से 132 केवी कमालपुर सब-स्टेशन को भी बिजली मिलेगी। इससे जुड़े सभी 33 केवी फीडरों पर निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित होगी और बार-बार लगने वाले कट खत्म हो जाएंगे। वहीं, गर्मियों में ओवरलोडिंग से लगने वाले लंबे कटों में भी कमी आएगी। यह सब-स्टेशन केवल नई सोसाइटियों को ही नहीं, बल्कि पूरे जिले की बिजली क्षमता को मजबूत करेगा। इससे लोड बराबर हिस्सों में बंटेगा और ट्रांसफार्मरों पर दबाव घटेगा। एक्सईएन एचवीपीएन रेवाड़ी संजय कुमार ने बताया कि नया सब-स्टेशन उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।