फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A moving canter caught fire, the driver and conductor saved their lives by jumping.

Noida News: चलते कैंटर में लगी आग, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान

Tue, 10 Feb 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
A moving canter caught fire, the driver and conductor saved their lives by jumping.
-दमकल के पहुंचने से पहले कैंटर का इंजन जलकर हुआ खाक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक चलते कैंटर में आग लग गई। चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से कैंटर गाड़ी का इंजन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फरीदाबाद से ग्रेटर नोएडा की ओर एक कैंटर गाड़ी आ रही थी। दनकौर निवासी गाड़ी मालिक संजय ने बताया कि उनका चालक एक कंपनी का सामान खाली करने के बाद हेल्पर के साथ वापस लौट रहा था। जैसे ही कैंटर दनकौर क्षेत्र के पास पहुंची, अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed