{"_id":"5f1c7f4a8ebc3e9fb90e7e51","slug":"a-men-seeking-extortion-on-a-mercedes-arrest-grnoida-news-noi525747680","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्सिडीज पर सवार होकर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्सिडीज पर सवार होकर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
15 लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी मर्सिडीज और पिस्टल समेत गिरफ्तार ।
- फोटो : Grnoida
Link Copied
मर्सिडीज पर सवार होकर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट और बीटा-2 थानाक्षेत्र में मर्सिडीज में सवार होकर दो बिल्डरों से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले आरोपी दनकौर के दादूपुर निवासी अमर सिंह उर्फ अवध को बीटा-2 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर बिल्डरों से रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मर्सिडीज और पिस्टल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी निर्माणाधीन साइट पर सरिया आदि की लूट-चोरी करने वाले गिरोह में शामिल है। आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद में भी रंगदारी मांगने का केस दर्ज है।
ग्रेटर नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि बीटा-2 थाने में बिल्डर ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया था। आरोपी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक बिल्डर से भी 15 लाख की रंगदारी मांगी थी। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय की टीम ने शनिवार को आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी रंगदारी नहीं देने पर ब्याज समेत वसूली की धमकी देता था। मर्सिडीज और पिस्टल का इस्तेमाल रंगदारी वसूलने में करता था। आरोपी ने पीड़ितों को कॉल कर रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पर मूलरूप से बिहार का रहने वाला है, फिलहाल दादूपुर में रह रहा था। उसके खिलाफ कुल 6 केस दर्ज हैं और पिस्टल का लाइसेंस हरिद्वार उत्तराखंड का बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।