{"_id":"68eaa90b34bb6fabeb0cb91a","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-tent-warehouse-goods-burnt-na-news-c-169-1-sagr1026-158276-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जला
Sun, 12 Oct 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। शहर में केनरा बैंक के पीछे स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में किन्हीं कारणों से आग लग गई। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
घटना शनिवार सुबह 5:30 बजे करीब की है। टूंडली रोड स्थित सरस्वती नगर निवासी उमेश श्रीवास्तव की जेजे टेंट हाउस है। दुकान के पीछे ही गली में टेंट का गोदाम है। उमेश के मुताबिक शुक्रवार रात को सब कुछ सही था। वह गोदाम व दुकान बंद करके घर चले गए थे। शनिवार सुबह पौने छह बजे करीब क्षेत्रीय लोगों की गोदाम में आग की सूचना पर वह दौड़े। उन्होंने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती तब तक आग विकराल हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। इस बीच टेंट का लाखों रुपए का सामान जलकर राख़ हो गया। थाना प्रभारी अंजेश कुमार सिंह व सीएफओ सत्येंद्र पांडये ने बताया है कि प्रथम दृष्टया टेंट गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। आग में कपड़े, सजावट का सामान व अन्य सामान जला है।