फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A massive fire broke out in a flat in Vrindavan Garden, Shahberi

ग्रेनो: शाहबेरी के वृंदावन गार्डन के फ्लैट में लगी भीषण आग, बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला, लाखों का सामान राख

Wed, 01 Oct 2025 01:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 Oct 2025 01:23 PM IST
सार

यह फ्लैट हरीश कालरा का है, जो कॉस्मेटिक के कारोबार से जुड़े हैं। उनके फ्लैट के एक कमरे में खाली डिब्बे और सामान रखा हुआ था। जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।

विज्ञापन
A massive fire broke out in a flat in Vrindavan Garden, Shahberi
वृंदावन गार्डन में फ्लैट में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित शाहबेरी के वृंदावन गार्डन में एक अपार्टमेंट में बुधवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पांचवे फ्लोर पर बने फ्लैट के भीतर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय कमरे में 15 वर्षीय बच्चा मौजूद था। जिसे पुलिस और फायर टीम ने गेट तोड़कर सकुशल बाहर निकाला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह फ्लैट हरीश कालरा का है, जो कॉस्मेटिक के कारोबार से जुड़े हैं। उनके फ्लैट के एक कमरे में खाली डिब्बे और सामान रखा हुआ था। जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण पूजा के बाद जलती हुई जोत और एसी में हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। उस वक्त बच्चे के माता-पिता ड्यूटी पर गए हुए थे और बच्चा कमरे में सो रहा था। अचानक आग लगने से वह अंदर ही फंस गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर बच्चे को बाहर निकाला।
विज्ञापन


दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग की लपटों में फ्लैट का सारा सामान जलकर खाक हो गया। गली संकरी होने के कारण दमकल वाहनों को पहुंचने में दिक्कत हुई। हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई, लेकिन संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed