फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A massive fire broke out at an electricity meter manufacturing company, injuring 37 workers.

Noida News: बिजली के मीटर बनाने वाली कंपनी में भीषण आग, 37 कर्मी घायल

Thu, 12 Mar 2026 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out at an electricity meter manufacturing company, injuring 37 workers.
- अफरातफरी के बीच दूसरी और तीसरी मंजिल से कूदे कर्मचारी, कई बेहोश
विज्ञापन

- सेक्टर-4 स्थित बी-40 में कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में हुआ हादसा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-4 स्थित बिजली के मीटर बनाने वाली कंपनी कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड में बृहस्पतिवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में अफरातफरी के बीच कई कर्मचारी दूसरी और तीसरी मंजिल से कूद गए। वहीं धुएं से कई कर्मी बेहोश हो गए। हादसे में घायल और झुलसे 37 कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें तीन को दिल्ली रेफर किया गया है। देर रात तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने के साथ ही आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
सेक्टर-4 स्थित कंपनी की तीन मंजिला इमारत में बुधवार की रात्रि शिफ्ट में 300 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे बेसमेंट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग दूसरे तल तक पहुंच गई। इस बीच बिल्डिंग से धुआं भरने लगा। तेजी से बढ़ती आग की लपटें देख चीख पुकार मच गई। कई कर्मचारी पहली और दूसरी मंजिल से कूद गए। इसमें कइयों के पैर टूट गए और कुछ चोटिल हो गए।
विज्ञापन

वहीं इमारत के अंदर भागने के दौरान कई कर्मचारी गिर गए। इनमें से कुछ लोग धुएं की वजह से बेहोश हो गए। इस बीच आग की सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। आग बुझाने के साथ बचाव अभियान शुरू किया गया। सबसे पहले घायलों व अंदर फंसे हुए लोगों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। बृहस्पतिवार दोपहर तक पहली व दूसरी मंजिल पर आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं देर रात तक बेसमेंट में आग बुझाने का काम जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसमेंट में प्लास्टिक और प्लास्टिक के दाने होने के कारण रुक-रुक कर आग की लपटें निकल रही थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि देर रात तक आग बुझाने का काम जारी रहा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं है।



कई जिलों से बुलाई टीम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। हालात देखते हुए गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर से लेकर प्राइवेट कंपनियों के दमकल वाहनों को मौके पर बुलाया गया। कुल 37 दमकल वाहन और 185 दमकलकर्मी आग बुझाने में देर रात तक जुटे रहे। इसी दौरान वहां आसपास के लोग भी काफी संख्या में इकट्ठा हो गए। हादसे के बाद अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी नोएडा साद मियां खान से लेकर अन्य अधिकारी पहुंच गए थे।





बेसमेंट से आग शुरू हुई, धुआं निकालने के लिए तोड़े शीशे

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग बेसमेंट से शुरू हुई थी। जिसकी लपटे दूसरे माले तक पहुंच गईं। कंपनी के अंदर धुआं भर गया था। अंदर फंसे कर्मियों को बाहर निकालने के लिए शीशे तोड़ दिए गए। सभी फ्लोर पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अंदर फंसे लोगों और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।







शर्ट को जोड़कर बनाई रस्सी, उतरते वक्त टूटी

अफरातफरी के बची कुछ कर्मचारियों ने अपनी शर्ट व टीशर्ट से रस्सी बनाकर नीचे उतरे। हालांकि इस प्रयास में कइयों की रस्सी टूट गई। जिससे वह पहली और दूसरी मंजिल से गिर गए। कुछ कर्मचारियों को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है।








डबल बेसमेंट को बुलडोजर से तोड़ा

कंपनी में डबल बेसमेंट बना हुआ है। जिसे बुलडोजर से तोड़ा गया। आग लगने के करीब दो घंटे बाद बेसमेंट को तोड़ा गया। आग पर काबू पाने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने भी अपने स्तर पर पानी के ट्रैक्टर मौके पर भेजे। प्राधिकरण की ओर से कई ट्रैक्टरों से लगातार पानी की आपूर्ति कराई गई ताकि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में मदद मिल सके।


नंबर

37 दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे
185 दमकलकर्मी मौके पर तैनात
300 कर्मी कर कंपनी में कर रहे थे काम
---
टाइमलाइन
5:30 बजे सुबह : कंपनी के बेसमेंट में लगी आग

5:40 बजे: पुलिस की स्थानीय टीम मौके पर आ गई।
5:45 बजे: अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान शुरू।

5:55 बजे: एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाना शुरू।
6:00 बजे: पुलिस अधिकारियों का मौके पर पहुंचना आरंभ।

9:00 बजे: पहली मंजिल पर आग बुझाई गई।
12:00 बजे दोपहर: दूसरी मंजिल की आग बुझाई
11:00 बजे रात: बेसमेंट में आग बुझाने का काम जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed