फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A man claimed to be unmarried and married for the third time, but was divorced after she objected.

Noida News: अविवाहित बताकर युवक ने की तीसरी शादी, विरोध करने पर दिया तलाक

Fri, 14 Nov 2025 02:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
A man claimed to be unmarried and married for the third time, but was divorced after she objected.
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर तीसरी शादी करने और विरोध करने पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी सईदा दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले मैनाठेर के तख्तपुर अल्लाह उर्फ नानपुर गांव निवासी रजाबुल के साथ हुई थी। शादी के बाद पति ने उसे करुला में किराये के मकान में रखा। वह अपनी ससुराल गई तो पता चला कि उसके पति रजाबुल ने पहले किसी हिंदू लड़की से शादी की थी। उसे छोड़ने के बाद रजाबुल ने एक और युवती से शादी की। आरोपी के दो बेटे हैं। इसके बाद आरोपी ने उस युवती को भी छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर सईदा से शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब चौथी युवती से शादी करने की फिराक में है। दो नवंबर 2025 को आरोपी रजाबुल ने उसके साथ मारपीट की और तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed