फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A joint survey will be conducted for the new Noida-Greater Noida expressway.

Noida News: नोएडा-ग्रेनो के बीच नए एक्सप्रेस-वे के लिए होगा संयुक्त सर्वे

Wed, 17 Sep 2025 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
A joint survey will be conducted for the new Noida-Greater Noida expressway.
-नोएडा प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग सर्वे करेंगे, फिर लिया जाएगा निर्णय
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच यमुना पुश्ता के साथ एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे बनाने की योजना में एक बार फिर से सर्वे होगा। यह सर्वे नोएडा प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग संयुक्त रूप से करेंगे। फिर अंतिम योजना तैयार की जाएगी। देखा जाएगा कि एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे ही बनाया जाना विकल्प है या फिर मौजूदा एक्सप्रेस-वे या पुश्ता रोड को चौड़ा करने से ट्रैफिक को रफ्तार मिल जाएगी। प्रदेश की तरफ से नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को यह प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग की तरफ से भेजा जाना है। इस वजह से विभाग प्राधिकरण के साथ सर्वे करेगा।

पुश्ता रोड के साथ एक्सप्रेस-वे सेक्टर-94 गोल चक्कर से सेक्टर-150 के आगे यमुना एक्सप्रेस-वे व ग्रेटर नोएडा से मिलाया जाना है। नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड से परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। पहले इसका निर्माण पहले यूपीडा के जरिए कराने का निर्णय लिया गया था। फिर पिछले कुछ महीनों से एनएचएआई के जरिए निर्माण कराने की कवायद चल रही है। दो महीने पहले एक कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री नीतिन गड़करी ने भी एनएचएआई के जरिए निर्माण कराने की मांग को स्वीकार किया था। एनएचएआई के जरिए निर्माण होने से नोएडा प्राधिकरण को कोई खर्चा वहन नहीं करना होगा। एनएचएआई के जरिए निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव यूपी सरकार की तरफ से भेजा जाएगा, जिसका नोडल लोक निर्माण विभाग है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के साथ अगले एक से दो सप्ताह में सर्वे की प्रक्रिया शुरू दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed