{"_id":"69caa8dc2c6b584aa50d0e75","slug":"a-housing-scheme-of-973-plots-will-soon-come-up-in-yamuna-city-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91194-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यमुना सिटी में जल्द आएगी 973 भूखंडों की आवासीय योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यमुना सिटी में जल्द आएगी 973 भूखंडों की आवासीय योजना
विज्ञापन
-यूपी रेरा में पंजीकरण होने के बाद यमुना प्राधिकरण ने शुरू की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण जल्द ही 973 भूखंडों की आवासीय योजना लांच करेगा। नोएडा एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद वहां पर घरों की मांग बढ़ी है। इसका फायदा उठाने के लिए प्राधिकरण योजना ला रहा है। हालांकि इसके बाद भी प्राधिकरण एक छोटे भूखंडों की योजना लाने पर भी विचार कर रहा है। प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में आवासीय योजना को लांच किया जाएगा। इसमें कुल 973 भूखंड होंगे। जो 162 वर्गमीटर से 290 वर्ग मीटर तक के होंगे। अफसरों ने बताया कि यूपी रेरा में पंजीकरण नहीं होने के कारण योजना लटकी हुई थी। अब पंजीकरण हो गया है। योजना को बढ़ी दरों पर ही लाया जा रहा है। वहीं प्राधिकरण 40 वर्ग मीटर तक के भूखंडों की योजना लाने पर भी काम कर रहा है। इस योजना में 2 से तीन हजार भूखंड तक शामिल हो सकते हैं।