फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A guard made obscene gestures towards a woman in the society's lift and was arrested.

Noida News: सोसाइटी की लिफ्ट में महिला से गार्ड ने की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Wed, 01 Apr 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
A guard made obscene gestures towards a woman in the society's lift and was arrested.
- कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-78 स्थित सोसाइटी निवासी महिला के साथ लिफ्ट में बैड टच का मामला सामने आया है। महिला ने सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मूल रूप से आगरा निवासी चंद्रपाल (60) पर अश्लील हरकत की शिकायत की है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि वह लिफ्ट से अपने फ्लैट में जा रही थी। आरोप है कि लिफ्ट के अंदर गार्ड ने अचानक उन्हें गले लगाने प्रयास किया और अश्लील हरकत कर दी। इससे महिला घबरा गई। किसी तरह गार्ड से खुद को छुड़ाया। इसके बाद पुलिस व सोसाइटी प्रबंधन से इसकी शिकायत की। जिस वक्त यह घटना हुई थी उस वक्त महिला अपने ऑफिस से सोसाइटी आई थी। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed