{"_id":"6aabf5c10e88085a2705964b","slug":"a-group-of-officials-will-inspect-to-prevent-lumpy-noida-news-c-23-1-lko1064-106324-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लंपी की रोकथाम के लिए अधिकारियों का समूह करेगा निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लंपी की रोकथाम के लिए अधिकारियों का समूह करेगा निरीक्षण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण की समीक्षा, निराश्रित गोवंश संरक्षण, हरे चारे की उपलब्धता और कृत्रिम गर्भाधान को लेकर शासन स्तर से नामित दो अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर के दो गांवों का औचक निरीक्षण करेगा। किन गांवों में वे निरीक्षण करेंगे, इसकी जानकारी उनके द्वारा तुरंत दी जाएगी।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सचान ने बताया कि नामित नोडल अधिकारी लंपी बीमारी को लेकर अपर निदेशक (नियोजन) डॉ. मेघश्याम और संयुक्त निदेशक (तरल नत्रजन, बदायूं) डॉ. पूरन चंद्र 18 सितंबर (आज) जिले के दो गांवों में जाकर लंपी के टीकाकरण की समीक्षा करेंगे। उनके द्वारा गांव में घूमकर लंपी को लेकर पशुपालकों से जानकारी हासिल की जाएगी। कम से कम एक गांव में दस पशुपालकों से बात करके जानकारियां जुटाई जाएंगी। इसके साथ ही गोशाला में जरूरी व्यवस्था, हरे चारे की उपलब्धता समेत शासन से निर्धारित बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर में 64,174 गोवंश हैं। जिनमें से करीब 34,700 गोवंश को लंपी का टीका लगाया जा चुका है। फिलहाल करीब चार हजार टीके उपलब्ध हैं। सभी गोशालाओं में टीकाकरण हो चुका है। इसके अलावा 165 गांवों में लंपी के टीके लगाने का काम पूरा हो चुका है।