फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   A glimpse of Braj culture will be seen in Raya Heritage City

9350 हेक्टेयर में बसेगा राया हेरिटेज सिटी

Tue, 22 Dec 2020 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Braj culture will be seen in Raya Heritage City
राया हेरिटेज सिटी में दिखेगी ब्रज संस्कृति की झलक
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे राया (मथुरा) में विकसित होने वाली हेरिटेज सिटी (नया वृंदावन) पर सोमवार को मंथन हुआ। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सामने यमुना प्राधिकरण ने नए शहर का खाका खींचा। नए शहर को 9000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बसाने की योजना है। इस शहर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनवाने के लिए सलाहकार के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभागार में बैठक हुई। इसमें नए शहर के संबंध में चर्चा हुई। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह ने राया में नए शहर के बसावट पर प्रस्तुतीकरण दिया।
सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि नए शहर में पर्यटन, रिवर फ्रंट समेत तमाम तरह के भू उपयोग की उपलब्धता रहेगी। नए शहर में ब्रज की पुरानी संस्कृति दिखाई जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे राया के पास 9350 हेक्टेयर में नया वृंदावन शहर बसाया जाएगा। नए शहर में पर्यटन पर जोर होगा। कुल क्षेत्रफल में से 731 हेक्टेयर पर पर्यटन जोन और 110 हेक्टेयर में रिवर फ्रंट विकसित होगा। नया वृंदावन बसाने में करीब 7,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नए शहर में औद्योगिक, आवासीय, रीक्रिएशनल ग्रीन, ट्रांसपोर्ट, पर्यटन क्षेत्र, ग्रामीण आबादी, व्यावसायिक, मिश्रित उपयोग, ऑफिसेज, रिवर फ्रंट और वाटर बॉडी आदि के लिए जगह तय की गई है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनवाने के लिए विशेष एजेंसी का चयन करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। 9 जनवरी को निविदा खोली जाएगी इसके बाद विशेषज्ञ एजेंसी का चयन होगा। बैठक में मथुरा-वृंदावन नगर निगम के अधिकारी, मथुरा के सीडीओ, एडीएम प्रशासन, एसडीएम सदर, नगर नियोजक, पर्यटन अधिकारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed