{"_id":"65f1b401071d8c7fe1061023","slug":"a-garland-of-currency-notes-was-snatched-from-the-grooms-neck-arrested-noida-news-c-340-1-del1011-42380-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दूल्हे के गले से झपट ली थी नोटों की माला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दूल्हे के गले से झपट ली थी नोटों की माला, गिरफ्तार
विज्ञापन
- एक बदमाश को दूल्हे ने खुद ही ढूंढकर पुलिस को सौंपा
-शाहदरा जिले के कृष्णा नगर में पांच मार्च को हुई वारदात
-पीड़ित तरुण ने 11 मार्च को आरोपी के साथी को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में घुड़चढ़ी के दौरान बदमाशों ने दूल्हे के गले से नोटों की माला झपट ली। माला में 500-500 के 100 नोट लगे थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। कुछ देर के लिए तो बरात में सन्नाटा छा गया, लेकिन बाद में सभी ने इस घटना को नजरअंदाज कर शादी समारोह पूरा किया। शादी के बाद खुद दूल्हा तरुण कुमार बदमाशों को ढूंढने में जुट गया। करीब सात दिन बाद उसे कामयाबी मिली। उसने मुख्य आरोपी के साथी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजू के रूप में हुई है। तरुण ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।
तरुण कुमार अपने परिवार के साथ घोंडली गांव में रहते हैं। वह पेशे से वकील हैं। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि पांच मार्च को उनकी शादी थी। शाम के समय कृष्णा नगर इलाके में घुड़चढ़ी हो रही थी। वह दूल्हा बनकर बग्गी में बैठे हुए थे। सभी बराती नाच रहे थे।इस बीच भीड़ में से एक युवक आया और उसने नोटों की माला तोड़ी और फरार हो गया। शोर-शराबे के बीच आरोपी वहां से भागने में कामयाब रहा। तरुण की ओर से उसे समय मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई, लेकिन शादी पूरी करने के बाद तरुण खुद उसे ढूंढने लगा। सोमवार को उसने घोंडली गांव से आरोपी राजू को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को लेकर थाने पहुंचा। वहां उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके दूसरे साथी और नोटों की माला की तलाश कर रही है।